Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया बालक पैर फिसलने से बहा
korba, river with friends, slipping

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के डुग्गूपारा क्षेत्र में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक 11 वर्षीय बालक पानी में बह गया। रविवार को दिनभर मासूम बच्चे की खोजबीन में पुलिस लगी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली है। बच्चे के पानी में बह जाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

 

बालको थाना क्षेत्र के डुग्गुपारा क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा का 11 वर्षीय पुत्र अपने तीन दोस्तों के साथ नदी की तरफ गया था। नहाने के दौरान 11 वर्षीय दीपक पानी की तेज धारा में बह गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। शनिवार शाम आपस में गहरे दोस्त चार बच्चे अच्छे खासे घर के पास कैरम खेल रहे थे। अचानक उन्होंने नदी में नहाने की प्लानिंग की और उस ओर निकल गए। घर पर उन्होंने यह नहीं बताया था। मैना पकड़ने के इरादे से वे चारों घर से दूर नदी की ओर चले गए। इनमें से तीन बच्चे तो घर लौट आए पर 11 साल का उनका चौथा दोस्त गायब था।

 

काफी खोजबीन के बाद पुलिस को खबर किया गया। पुलिस ने भी उस बालक की तलाश में सारी ताकत झोंक दी पर वह नहीं मिला। घर सुरक्षित लौटे तीन बालक कभी उसके तालाब में डूब जाने की बात करते तो कभी कुछ और। आखिर पुलिस ने एक युक्ति इस्तेमाल की और बच्चों को लजीज चॉकलेट देने का लालच दिया। चॉकलेट की बात सुनते ही बच्चों ने बताया कि वे चारों तालाब नहीं, बल्कि नदी चले गए थे। जहां वे नहाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दीपक का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। उन्होंने उसे तेज धारा में बहते देखा और डर कर घर लौट आए।

MadhyaBharat 16 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.