Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
नक्सल प्रभावित इलाकों में जारी है ऑपरेशन मानसून : सुंदरराज पी.
jagdalpur, Operation Monsoon , Naxal-affected areas

जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में इन दिनों नक्सलियों के विरुद्ध बस्तर पुलिस का ऑपरेशन मानसून जारी है। सुरक्षाबल के जवानों को मानसून के दौरान ऑपरेशन को किस प्रकार से संचालित करना है, इसे लेकर विशेष ट्रेनिंग दी गई है। सुरक्षाबल के जवान ट्रेनिंग पाकर बस्तर के अंदरूनी इलाकों में ऑपरेशन मानसून को सफलता पूर्वक अंजाम दे रहे हैं। ऑपरेशन मानसून के दौरान बस्तर संभाग में विगत 03 वर्षों में 36 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं इस वर्ष कई नक्सली कैंप ध्वस्त कर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

 

रविवार को जारी विज्ञप्ति में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के अनुसार बस्तर के अंदरूनी और सीमावर्ती इलाकों में ऑपरेशन मानसून का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। इस ऑपरेशन मानसून के दौरान प्रति वर्ष जवानों को मुठभेड़ में सफलता मिल रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिवर्ष औसतन 12 नक्सलियों के शव बरामद किया गया है। इसके अलावा नक्सलियों के हथियार और आईईडी भी जब्त किए गए हैं।

MadhyaBharat 16 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.