Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत 6 लोगों की मौत
sagar,Heavy collision , car and truck

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सानौधा थाना क्षेत्र में सागर-दमोह मार्ग पर ग्राम बमोरी डूंडर के पास रविवार शाम को एक ट्रक और कार के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम अमरदीप ट्रेवल्स के संचालक अतुल दुबे के पुत्र अमरदीप दुबे अपने छह दोस्तों के साथ कार (क्रमांक- एमपी 15 सीबी 0045) से किसी काम से शाहपुर जा रहे थे। इसी दौरान सागर- दमोह मार्ग पर टोल नाके के आगे बमौरी डूडर गांव के पास उनकी कार को दमोह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक- एमपी 15 एचए 2200) ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। जबकि ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। कार में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हुआ है। जिसे सागर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हादसे की खबर लगते ही एसडीओपी अशोक चौरसिया, मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे, सानोधा थाना प्रभारी अजय शाक्य, बहेरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस घटना में छह लोगों की जान चली गई है। ट्रक चालक अभी फरार है। उसकी पहचान हो गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि हादसे में अमरदीप दुबे (28) निवासी पुरव्याऊ टौरी घायल हुआ है। वह अमरदीप बस ट्रैवल्स के मालिक अतुल दुबे का बेटा है और कांग्रेस नेता अमित दुबे का भतीजा है। जबकि उसके साथी मुकेश रैकवार (28), पंकज रैकवार (35), गणेश रैकवार (42), पवन रैकवार (30), बृजेश ठाकुर (35) और अर्पित जैन (28) की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

MadhyaBharat 17 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.