Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कोरबा: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खाया जहर
Korba, Minor lover couple ,consumed poison

कोरबा। जिले में बुधवार को नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इसमें प्रेमिका की मौत हो गई, वहीं प्रेमी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना अंतर्गत सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी जोड़ा बेहोशी की हालत में मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 की टीम तुरंत प्रेमी जोड़े को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन प्रेमिका की जान नहीं बचाई जा सकी। लड़के की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। नाबालिग लड़के और लड़की के परिजनों को भी अस्पताल बुलाया गया है।

 

परिजनों ने बताया कि दोनों पिछले 3 दिनों से घर से लापता थे। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि दोनों का पता नहीं चल सका था। बताया जा रहा है कि सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के मास्टर ने प्रेमी जोड़े को बैठे देखा। इस पर दोनों वहां से उठकर आगे चल दिए। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। लोगों की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई।

 

पुलिस ने बताया कि लड़का (17 वर्ष) और लड़की (16 वर्ष) रायपुर के भाटागांव के रहने वाले थे। लड़की 10वीं क्लास में पढ़ती थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों नाबालिग थे और उनकी पढ़ने-लिखने की उम्र थी, इसलिए दोनों ही परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। घरवालों के विरोध करने पर दोनों 3 दिन पहले घर से भाग गए थे।

 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर आगे की जांच की जाएगी। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

MadhyaBharat 19 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.