Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जी20 समिट में आए विदेशी मेहमानों ने देखा समृद्ध शहर इंदौर
indore, Foreign guests , G20 summit

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय श्रम एवं रोजगार से जुड़ी जी-20 समिट के सफल आयोजन के बाद विदेशी मेहमानों को शनिवार को इस ऐतिहासिक शहर का भ्रमण कराया गया। हेरिटेज वॉक के माध्यम से जी-20 डेलिगेट्स ने राजबाड़ा, कृष्णपुरा छतरी को काफी देर तक निहारा और इनके इतिहास को जाना। इस दौरान उन्होंने कलाकारों के साथ फोटो शूट कराए और सेल्फी भी ली। हेरिटेज वॉक के चलते पुलिस ने सुबह राजबाड़ा क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया था।

 

 

इंदौर में 19 जुलाई से शुरू हुई जी-20 समिट का शुक्रवार देर शाम समापन हुआ। इसके बाद अतिथियों को रात में शहर के प्रसिद्ध फूड मार्केट 56 दुकान में डिनर कराया गया, जहां मेहमानों ने पावभाजी, पनीर टिक्का, बर्गर, गुलाब जामुन, रस मलाई खाई और इन डिशेज की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही यहां की कुल्फी और शिकंजी का भी आनंद लिया। उन्होंने यहां एक फाइव स्टार होटल का अफगानिस्तान चिकन टिक्का, मटन गलोटी कबाब, अजवाइन फिश टिक्का, ऑलिव स्टफ्ड बेबी नॉन, उल्टा तवा पराठा, बेबी लच्छा पराठा, दाल मखानी का भी लुत्फ लिया।

 

शनिवार को सुबह जी-20 डेलिगेड्ट बोलिया सरकार छत्री से राजवाड़ा तक हेरिटेज वॉक में शामिल हुए। सुबह सात बजे से शुरू हुई इस हेरिटेज वॉक में विदेशी मेहमानों को शहर के समृद्ध इतिहास की जानकारी हासिल की। इसमें सबसे पहले बोलिया सरकार की छत्री पर ले जाया गया। इसके बाद विदेशी मेहमानों ने राजवाडा भी देखा। इस दौरान शहर के इतिहासकार जफर अंसारी, प्रकाश इंदुरकर और शर्वानी ने उन्हें इंदौर के इतिहास और देवी अहिल्याबाई होलकर के बारे में जानकारी दी। इतिहासकारों ने उन्हें बताया किस तरह इंदौर में व्यापार की शुरुआत हुई और यहां पर श्रमिकों के हित के लिए होलकर शासकों ने कार्य किए। विदेशी मेहमानों के लिए राजवाड़ा में नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।

 

राजवाड़ा परिसर में इतिहासकार जफर अंसारी ने अपने संदर्भ में रखे होलकरकालीन बैच, सिक्के और अन्य ऐतिहासिक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया था। इसके अलावा होलकर वंशजों की जानकारी संबंधित दस्तावेज भी प्रदर्शित किए थे। इस आयोजन में विदेश से आए करीब 25 डेलिगेट्स शामिल हुए। राजवाड़ा के गेट पर इनका सामूहिक फोटो भी लिया गया।

 

राजवाडा पर विदेशी मेहमानों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। मेहमानों के सामने बालिकाओं ने कथक नृत्य में मधुराष्टकम् की प्रस्तुति दी। संगीतकार स्मिता बाजपेई ने सितार, चिन्मय विंचूरकर ने सरोद और मृणाल नागर ने तबले पर शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी।

 

अर्जेंटीना के मंत्री को पसंद आया इंदौर का पोहा-जलेबी

अर्जेंटीना की मंत्री रेक्यूल सेसीलीया किसमेर डी अलमास को सुबह नाश्ते में इंदौर का पोहा और जलेबी काफी पसंद आई। नाश्ते में मेहमानों को पोहे-जलेबी के अलावा समोसा, कचोरी, डोनट्स, स्ट्रॉबेरी तरबूज का जूस, दही, ड्राई फ्रूट्स, कुकीज परोसे गए। इतिहासकार प्रकाश इंदुरकर ने मेहमानों को बताया कि किस तरह होलकरकाल में महाराज के आगमन पर दरबान उनकी अगवानी कर सभा को सूचित करते थे। जी-20 के आयोजन को सफल बनाने पर श्रम व रोजगार मंत्रालय के सचिव और अर्जेंटीना की मंत्री ने जिला प्रशासन वह नगर निगम के अधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात जी-20 में आए मेहमानों की इंदौर शहर से विदाई शुरू हुई।

MadhyaBharat 22 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.