Since: 23-09-2009

  Latest News :
2027 के चुनाव में जेन-जी वोट बनेगा गेमचेंजर, 5% वोट का बदलाव बदल सकता है सियासी समीकरण.   राजस्थान से दिल्ली तक बारिश का कहर, डूबे इलाके; MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा.   धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई, पीएम मोदी से चर्चा के बाद दिया इस्तीफा.   IIT दिल्ली दीक्षांत में PM मोदी की सीख- ‘सिर्फ सवाल नहीं, समाधान भी खोजें’.   देशभर में बारिश का कहर: अमरनाथ यात्रा रोकी, दिल्ली-NCR में जलभराव; बिहार-यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़े.   अरुणाचल की 27 जगहें आधिकारिक मैप पर दर्ज, चीन की नाम बदलने की कोशिशों के बीच केंद्र का बड़ा कदम.   इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए हजारों युवा.   भोपाल में बारिश के बीच BJP की तिरंगा यात्रा, बुलेट से पहुंचे CM मोहन यादव; नशा मुक्ति का भी दिया संदेश.   राहतगढ़ में 5 टन सरिया चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6.83 लाख का माल बरामद.   भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज, विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर होगा मंथन.   MP में 23 जिले नल जल कवरेज में पिछड़े, 8 जिलों में आधे परिवारों तक भी नहीं पहुंचा पानी.   ठगी के पैसों से विधायक-मंत्री बनना चाहता था भाजपा नेता, बिहार से कर्नाटक तक फैला नेटवर्क.   राहुल टंडन हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से कोर्ट ने किया बरी.   रायपुर के टिटोस क्लब में आधी रात के बाद पार्टी का VIDEO, तलवार से केक काटते दिखे शिवसेना प्रमुख.   CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत, BJYM ने भूपेश बघेल-बैज पर लगाए भ्रम फैलाने के आरोप.   छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी.   बस्तर के 92 गांवों में पहली बार फहरेगा तिरंगा, रायपुर में 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा.   सहारा की 88 संपत्तियों पर सवाल, 75% पर विवाद; निवेशकों के 89 हजार करोड़ लौटाने में अड़चन.  
जबलपुर-इटारसी रेल लाइन पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा
bhopal, Goods train derailed , Jabalpur-Itarsi

भोपाल। जबलपुर और इटारसी के बीच शनिवार देर रात मालगाड़ी के गॉर्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे अप ट्रैक पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते कई गाड़ियों को डायवर्ट किया गया, वहीं वंदे भारत और जनशताब्दी समेत कुछ ट्रेनों को री शेड्यूल भी किया गया। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9.30 बजे के बाद दोनों ट्रैक चालू कर दिए गए हैं।

 

 

जबलपुर मंडल के नरसिंहपुर-करेली के बीच अप लाइन पर इटारसी की ओर जा रही मालगाड़ी का गार्ड डिब्बा पटरी से उतरकर पलट गया। इससे जबलपुर से इटारसी जाने वाले अप लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह बंद हो गया। घटना शनिवार रात करीब 11.38 बजे की बताई जा रही है। इसके बाद अप ट्रैक पर यातायाता बंद कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया।

 

 

रेल यातायात बंद होने से कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए। कटनी, दमोह, भोपाल के रास्ते इटारसी भेजा जा रहा है। वहीं, कुछ ट्रेनों को जबलपुर से गोंदिया-नागपुर होकर चलाया जा रहा है। वंदे भारत, ओवर नाइट, नर्मदा एक्सप्रेस, गोदाम एक्सप्रेस को नरसिंहपुर, जबलपुर, श्रीधाम स्टेशन समेत अन्य स्टेशन पर रोका गया। ट्रैक बंद होने के कारण भोपाल जाने वाली वंदे भारत और जनशताब्दी एक्सप्रेस को री शेड्यूल किया गया। भोपाल रेल मंडल के पीआरओ सूबेदारसिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.30 दोनों ट्रैक चालू कर दिया गए हैं और रेल यातायात सामान्य हो गया है।

MadhyaBharat 23 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.