Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
धूमधाम से निकली भगवान महाकाल की तीसरी सवारी
ujjain, Lord Mahakal, third ride

उज्जैन। श्रावण के तीसरे सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली गई। सवारी निकलने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ विधि-विधान से भगवान चंद्रमौलेश्वर की पूजा-अर्चना की एवं सवारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान सपरिवार सवारी में शामिल हुए। पालकी में सवार होकर उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकाल प्रजा का हाल जानने निकले।

इस दौरान बाबा महाकाल ने शिव तांडव के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर सवार मनमहेश के रूप में सवारी में शामिल रहे। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जगह-जगह बाबा महाकाल का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री चौहान परिवार के साथ मंत्री मोहन यादव और महापौर मुकेश टटवाल भी मौजूद रहे।

इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन कर अभिषेक किया। इसके बाद बाबा की पालकी की पूजा-अर्चना की। सवारी सभा मण्डप से होकर महाकाल चौराहा एवं गुदरी चौराहा, रामानुजकोट होते हुए रामघाट पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह और दोनों पुत्र सवारी मार्ग में सवारी के साथ पैदल चलकर रामघाट तक पहुंचे। मार्ग में अन्य भक्तों के साथ मुख्यमंत्री भी शिवभक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने भजन मण्डलियों का साथ झांझ बजाकर दिया एवं जय महाकाल के नारे लगाए।

 

मार्ग में बड़ी संख्या में बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन हेतु खड़े दर्शनार्थियों का एवं मार्ग के मकानों में रहने वाले स्थाई निवासियों का अभिवादन मुख्यमंत्री चौहान ने हाथ हिला कर किया। शाम करीब साढ़े पांच बजे बाबा महाकाल की पालकी रामघाट पहुंची। यहां पर भगवान चंद्रमौलेश्वर के मां शिप्रा के जल से अभिषेक एवं इसके बाद पूजन-अर्चन किया गया। रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद सवारी अपने निर्धारित मार्ग से वापस महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई।

 

मुख्यमंत्री ने सभी के कल्याण की कामना के लिए किया भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक

 

इससे पहले उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण माह के तृतीय सोमवार अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह एवं कुणाल सिंह के साथ महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कराया।

MadhyaBharat 24 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.