Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ट्राले में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट चालक की जलकर मौत
sehore,Trolley explodes ,driver burnt

सीहोर। जिले के आष्टा थाना अंतर्गत ग्राम भंवरा में नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना के पाइप प्लांट के समीप परियोजना के काम में लगे एक ट्राले में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। ट्राले में आग लगने के बाद कई विस्फोट भी हुए। हादसे में ट्राला चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रॉले में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

जानकारी अनुसार पीर की दरगाह के समीप नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना का काम चल रहा है। यहां परियोजना में परिवहन कर रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी का एक ट्राला गुरुवार सुबह करीब आठ बजे भंवरा के पास बने डिपो से पाइप के परिवहन के लिए जा रहा था। इस दौरान अचानक ट्राले के केबिन में आग लग गई। इसके बाद ट्राले में एक के बाद एक कई ब्लास्ट भी हुए। आग इतनी तेजी से लगी कि ड्राइवर ट्राले के केबिन में ही फंसा रहा और बुरी तरह से जिंदा जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आष्टा थाना के उपनिरीक्षक सीएल रैकवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक चालक की जलकर मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने ट्राले का कांच फोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन निकल नहीं पाया। उप निरीक्षक सीएल रैकवार के अनुसार मृतक की पहचान संदीप (28) पुत्र हरिनारायण गोस्वामी निवासी सांवरसिया राजगढ़ जिला के रूप में हुई है। वह राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। ट्राले में अनेक बार विस्फोट भी हुए, जो जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat 27 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.