Since: 23-09-2009
जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत शांतिनगर वार्ड में निवासी महिला अनिता घर में एकत्रित कचरे को पेट्रोल से जलाने के दौरान आग की चपेट में आकर झुलस गई, इस दौरान उसे बचाने आई महिला की मां रेखा बाई भी घायल हो गई। पड़ोसियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में रखे कचरे को जलाने का काफी देर प्रयास कर रही थी। आग नहीं जलने के कारण उसने घर में रखे पेट्रोल को कचरे के ढेर में डाल दिया। महिला ने जैसे ही माचिस जलाई, तभी आग महिला के कपड़े तक पंहुच गया, कपड़े में आग लगने पर महिला ने शोर मचाया। इस दौरान घर में मौजूद महिला की मां रेखा बाई बाहर निकली और आग में झुलस रही अनिता को बचाने का प्रयास किया। आग के तेज होने के कारण रेखा के हाथ भी जल गए। इसी दौरान पड़ोसी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को बचाया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |