Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
घर में घुसकर ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला कर रहा तेंदुआ
dhamtari, Leopard entering , villagers and cattle

धमतरी।धमतरी जिले के नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत परसापानी के ग्रामीण इन दिनों दहशत में जीवन गुजारने मजबूर हैं। अंधेरा होने के बाद जंगल से आकर तेंदुआ घर में घुसकर ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला कर रहा है।

 

 

ग्रामीणों में तेंदुए का इस कदर खौफ है कि शाम होने के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। गांव में सन्नाटा पसर जाता है। इन दिनों धान फसल की बोनी का काम चल रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण जंगल से लगे अपने खेत-खलिहानों में जाने के लिए डरते हैं।

तेंदुआ जंगल से निकलकर ग्रामीणों के घर में घुसकर लगातार ग्रामीणों और मवेशियों पर हमले कर रहा है। ग्राम परसापानी के ग्रामीणों ने बताया कि 27 जुलाई की शाम को ग्रामीण संजय यादव 35 वर्ष के घर में तेंदुआ घुस गया था। उसने हल्ला मचाकर तेंदुआ को भगाने का प्रयास किया ताे तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ का पंजा लगने से वह घायल हो गया। 27 और 28 जुलाई की दरम्यानी रात ग्रामीण मुरारी ग्वाल के घर में घुसकर तेंदुआ गाय के दो बछड़ों को उठाकर ले गया। इसके पूर्व तेंदुए ने इन बछड़ों की माता गाय को घायल कर दिया था, जिसका उपचार अभी तक चल रहा है। कुछ दिन पूर्व तेंदुआ गांव के बृजलाल मरकाम के सूअर को उठा ले गया। गांव के ही गोपीचंद मेश्राम की गाय और मुर्गियों का भी तेंदुआ शिकार कर चुका है।

तेंदुए के लगतार हमले से ग्रामीण दहशत में है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी आवश्यक उपाय नहीं कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को सचेत रहने की बात कहकर चले जाते हैं। ग्रामीण संजय यादव उप स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद स्वस्थ हैं। ग्रामीणाें का कहना है कि गांव में तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की घटनाएं घटित हो रही है। इसके बाद भी वन परिक्षेत्र बिरगुडी के अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीणों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इससे लोगों में आक्रोश हैं।

पेट्रोलिंग करने कहा है

ग्राम परसापानी में तेंदुआ आने की शिकायत मिलने के बाद मैंने वन विभाग के कर्मचारियों को पेट्रोलिंग करने कहा है।

 

- दीपक गावड़े - वनपरिक्षेत्र अधिकारी बिरगुड़ी

MadhyaBharat 31 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.