Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
बाइक सवार 3 युवकों को स्कूल बस ने मारी टक्कर एक की मौत
shivpuri,School bus collided , one died

शिवपुरी। शिवपुरी में मंगलवार सुबह स्कूल बस ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गये है। बाइक सवार तीनों युवक बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आरोपित बस ड्रायवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे देहात थाना क्षेत्र के लुधावली की है। बाइक पर सवार तीन युवक गुना-बायपास की ओर से बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान आईटीआई की ओर से आ रही स्कूल बस की लुधावली क्षेत्र के गौशाला रोड के पास अंधे मोड़ के कारण बाइक से आपने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की टक्कर से बस का शीशा फूट गया और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बाइक सवार फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले अरविंद रजक पुत्र मातादीन रजक (18वर्ष), मोनू यादव पुत्र दान सिंह यादव (30वर्ष) और गोलू ओझा पुत्र लल्लू ओझा (15वर्ष) गंभीर रुप से घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां ईलाज के दौरान गोलू ओझा की मौत हो गई। देहात थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों को चोट नहीं आई। बाइक को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

MadhyaBharat 1 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.