Since: 23-09-2009

  Latest News :
पहली बार बीटीसी सदन में शुरू हुआ असम विस का बजट सत्र.   सोनीपत की अदालत में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल.   किसान हित को सदैव सर्वोपरि रखें अधिकारीः शिवराज सिंह.   दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के तेज झटके.   नए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक.   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.   नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति एवं परीक्षाओं में देरी को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन.   भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी \'प्रवासी मध्य प्रदेश समिट\'.   शहडोल में अवैध कोयला खदान धंसी दंपति की दबने से मौत.   वन्य जीव पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा है मध्य प्रदेश : मोहन यादव.   मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ.   प्रयागराज जा रही बोलेरो खाई में गिरी 4 की मौत .   बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने 12 कांग्रेसियाें काे छह वर्ष के लिए किया निष्कासित.   कांकेर बाईपास मार्ग पर स्थित पहाड़ी के जंगल में लगी भीषण आग.   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 24 से.   निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है पार्टी के भीतर बात रखूंगा : भूपेश.   दुर्ग जिला में धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी सहित चार लाेग हिरासत में.   छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म.  
कोरबा- हसदेव नदी में बाढ़ दर्री डैम के खुले गेट
korba, Flood in Korba-,Hasdeo river

कोरबा। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यहां तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से हसदेव नदी में बाढ़ आ गई है। दर्री बांध से जल का भराव कम करने के लिए यहां से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे सीतामणी में नदी किनारे बसी बस्तियों में बाढ़ आ गयी है। लोगों अपने घर को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में जा रहे हैं।

 

कोरबा के सीतामणी विश्राम गृह के सामने बसी बस्ती में हालात बिगड़ने लगे है। बस्ती में नदी का पानी घुस गया है जिससे कई घर डूब गए है। बाढ़ की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई ,वैसे ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने में जुट गए।

 

बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर जिस तरह से बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है उसे लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की भूमिका को सवालों के घेरे में खड़े किया है। उनका कहना है कि बिना सूचना दिए बांध से नदी में पानी छोड़ दिया गया।नदी के टापू में लगभग दो दर्जन मवेशी फंस गए हैं, जिसे निकालने के लिए मवेशी मालिक को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

MadhyaBharat 3 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.