Since: 23-09-2009
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को जबरन अमानक वर्मी कम्पोस्ट खाद वितरण किये जाने एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा स्थानीय सीरासार चौक में गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।भाजपा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सेठिया व महामंत्री योगेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को जबरन अमानक वर्मी कम्पोस्ट खाद वितरण कर किसानों की फसल को नुकसान पंहुचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के गोबर खरीद के घोटाले को ढकने के लिए किसानों को जबरन अमानक वर्मी कम्पॉस्ट खाद वितरण कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |