Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजापुर : नक्सलियों ने सड़क काटकर आवागमन अवरुद्ध किया
Bijapur, Naxalites blocked traffic, cutting road

बीजापुर। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र अंर्तगत भैरमगढ़ ब्लॉक के केतुलनार से दरभा को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर सड़क को नक्सलियों ने 15 अगस्त से दो दिन पहले शनिवार-रविवार की मध्य रात में कई जगहों से सड़क काटकर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया हैं। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने बैनर-पोस्टर लगाकर सड़क मरम्मत व खनिज परिवहन का विरोध किया है।

 

नक्सलियों के इस कृत्य से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है। नक्सली स्वतंत्रता दिवस के पहले दहशत का माहौल बनाने के प्रयास में जुट गए हैं। ज्ञातव्य हो कि केतुलनार से दरभा तक की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पिछले वर्ष इस सड़क पर मिट्टी मुरुम का काम किया गया था। बीजापुर के एएसपी चन्द्रकांत गवर्णा ने बताया कि दरभा की कच्ची सड़क को नक्सलियों के द्वारा एक-दो जगह से काटने की सूचना मिल रही है।

 

 

उल्लेखनीय है कि नक्सली स्वतंत्रता दिवस का विरोध करते करते रहे हैं, लेकिन विगत कुछ वर्षों से नक्सली स्वतंत्रता दिवस के विरोध में बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में उनके द्वारा लगाये गये बैनर-पोस्टरों में खुलकर विरोध करने की बात नहीं कर रहे हैं, वहीं स्वतंत्रता दिवस के विरोध में काले झंडे भी नहीं लगा रहे हैं। वर्तमान परिस्थिति में सुरक्षाबलों के कैंप के विस्तार के बाद नक्सली अब काले झंडे लहराते नजर नहीं आते हैं। लेकिन 15 अगस्त से पहले सड़क काटकर एक बार फिर नक्सली भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, बावजूद इसके भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा लगाये गये बैनर-पोस्टर में स्वतंत्रता दिवस का विरोध या नही मनाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। जब कि इस बैनर-पोस्टर में सड़क मरम्मत व खनिज परिवहन का विरोध किया गया है।

MadhyaBharat 13 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.