Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
जगदलपुर : 2258 सहायक आरक्षक पदोन्नति से बने आरक्षक
 Jagdalpur, Constable ,assistant constable promotion

जगदलपुर। बस्तर संभाग में नक्सल मोर्चे पर तैनात छत्तीसगढ़ पुलिस के कुल 2258 जवानों को सहायक आरक्षक से डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स (डीएसएफ) के समकक्ष पदोन्नति कर आरक्षक बनाया गया है। पदोन्नत हुए कुल 2258 जवानों में 2008 पुरुष और 250 महिला सहायक आरक्षक शामिल हैं। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बुधवार को आरक्षकों का चयन सूची भी जारी कर दिया गया है।

 

 

बस्तर पुलिस विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार पदोन्नत हुए 2258 जवानों में बस्तर जिले के 135, दंतेवाड़ा के 206, कांकेर के 190, बीजापुर के 1004, नारायणपुर के 199, सुकमा जिले के 445 और कोंडागांव जिले के 79 सहायक आरक्षक शामिल हैं। पदोन्नत हुए पुलिस के जवान मुख्यमंत्री के साथ ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में पिछले लगभग 12 वर्षों से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास कार्यों में बेहतर कार्य और सराहनीय सेवा करने वाले सहायक आरक्षकों को डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स (डीएसएफ) आरक्षक के समकक्ष पद पर सहायक आरक्षक से आरक्षक बनाया गया है। यह सभी आरक्षक बस्तर संभाग के सातों जिलों में तैनात हैं, और बस्तर संभाग के अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र में विकास कार्य में सुरक्षा के साथ-साथ नक्सल अभियान और अपराधों की रोकथाम और बेहतर पुलिसिंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बस्तर में तैनात एसपीओ से सहायक आरक्षक बने जवान पदोन्नत की मांग राज्य सरकार से कर रहे थे। जवानों के परिजनों ने भी कई बार आंदोलन किया था, वहीं सहायक आरक्षकों ने अपनी मांग को लेकर हथियार डालो आंदोलन भी किया, और आखिरकार उनकी तैनाती के 12 वर्ष बाद जवानों के परिजनों के आंदोलन की मेहनत रंग लाई और अब उन जवानों को पदोन्नत किया गया है। इन सहायक आरक्षकों में आत्मसमर्पित नक्सली एसपीओ से सहायक आरक्षक बने जवान भी शामिल हैं। नक्सली संगठन को छोड़कर आत्मसमर्पण करने के बाद सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पुलिस में सहायक आरक्षक बनाया गया था, अब उन्हें भी पदोन्नति कर आरक्षक बनाया गया है। इधर उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर सहायक आरक्षक से आरक्षक बने, उनके परिजनों में इसे लेकर खुशी का माहौल है।

 

MadhyaBharat 16 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.