Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा विराम
raipur, Rain stopped , Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश थम गया है जिससे अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश अच्छी वर्षा के आसार कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी सिस्टम के चलते 24 व 25 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश कम ही होगी। बारिश थमने की वजह से इन दिनों अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 697.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से 21 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1234.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 325.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 609.2 मिमी, बलरामपुर में 627.8 मिमी, जशपुर में 556.2 मिमी, कोरिया में 667.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 680.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 810.0 मिमी, बलौदाबाजार में 691.2 मिमी, गरियाबंद में 638.5 मिमी, महासमुंद में 736.2 मिमी, धमतरी में 717.4 मिमी, बिलासपुर में 720.0 मिमी, मुंगेली में 860.3 मिमी, रायगढ़ में 777.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 621.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 593.1 मिमी, सक्ती में 591.0 मिमी, कोरबा में 679.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 683.9 मिमी, दुर्ग में 569.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 548.3 मिमी, राजनांदगांव में 777.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 893.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 717.7 मिमी, बालोद में 757.7 मिमी, बेमेतरा में 544.1 मिमी, बस्तर में 714.0 मिमी, कोण्डागांव में 612.8 मिमी, कांकेर में 664.4 मिमी, नारायणपुर में 624.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 810.2 मिमी और सुकमा में 1022.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

यहां बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास है। साथ ही मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से आज मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

MadhyaBharat 22 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.