Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भूपेश सरकार में महिलाएं त्रस्त : श्रीनिवासन
raipur, Women are suffering , Bhupesh government

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुकी हैं। श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शक्ति केंद्रों तक जाकर हर एक महिला से संपर्क किया जाएगा और उनको केन्द्रीय योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ व देशभर में एक करोड़ महिलाओं से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया गया है। सितंबर के महीने से विभिन्न जनसंपर्क अभियान एवं युवती सम्मेलनों के तहत छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा के विभिन्न वर्गों की महिलाओं से भाजपा महिला मोर्चा संपर्क साधेगा।

 

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत आविष्कारों एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं की विस्तार से चर्चा करते हुए श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास एवं सशक्तीकरण के लिए जो भी कार्य हुए हैं, उनको गांव एवं शहर, हर स्तर पर महिलाओं तक पहुँचाएंगीं। सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए केंद्र सरकार द्वारा देश में युवा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन ट्रीटमेंट देने की शुरुआत की है । जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को भी चुना गया है जिससे छत्तीसगढ़ की महिलाओं में इस बीमारी से बचने के लिए एक बहुत ही सशक्त पहल है। मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को उद्यम शुरू करने एवं देश में नए महिला उद्यमी बनने में सहायता मिल रही है।

 

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केंद्र से चल रही 15 प्रमुख महिला केंद्रित योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुँचाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र में महिला लाभार्थी सम्मेलन के तहत महिलाओं को केंद्र की महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। श्रीमती श्रीनिवासन ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं समझेंगीं कि किस तरह भाजपा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं से लाभ पहुंचा महिलाओं को सशक्त कर रही है। इसी तरह देशभर में सेल्फी विद महिला लाभार्थी कैंपेन चलाया जा रहा है जिसमें देश की एक करोड़ महिला एवं छत्तीसगढ़ की एक लाख महिलाओं से संपर्क किया जाएगा।

श्रीमती श्रीनिवासन ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए कमल मित्र प्रोग्राम चलाया जा रहा है, जिसमें ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर कमल मित्र इ-सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। सर्व महिला संवाद के तहत नए युवा महिला वोटरों को पंजीकृत में सहायता करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा कार्यरत रहेगा। इसी कड़ी में कमल सखी सम्मेलनों के जरिए भी बूथ स्तर पर महिला वोटरों से जुड़ा जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर पोषण अभियान योजना के तहत छत्तीसगढ़ में बच्चों को सही ढंग से पोषणयुक्त भोजन नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए जो राशि भेज रही है, कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण वह इस प्रदेश की महिलाओं तक नहीं पहुंच रही है। श्रीनिवासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने ऱेडी टू ईट योजना का काम महिला स्व-सहायता समूहों से छीनकर बीज निगम को सौंपा और प्रदेश की हजारों-हजार महिलाओं को बेरोजगार करने का काम किया। कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में किये गए शराब घोटाला, कोल घोटाला, भर्ती घोटाले जैसे विभिन्न भ्रष्टाचारों व ऐसे तमाम मुद्दों को भी महिलाओं तक भाजपा महिला मोर्चा पहुँचाएगा।

इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री आरती सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत,भाजपा प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, चम्पादेवी पावले, मंत्री भावना बोहरा, कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 23 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.