Since: 23-09-2009
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दोनों ही बड़ी पार्टियां कांग्रेस व भाजपा चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुट गई है। वहीं उम्मीदवारों की घोषणा जल्द से जल्द करने की कवायद में जुटी हुई है। भाजपा ने अपनी पार्टी की पहली सूची जारी कर इसकी शुरुआत कर दी है। वहीं कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर जोर-शोर से मंथन चल रहा है। अगले कुछ दिनों में भाजपा अपनी दूसरी सूची और कांग्रेस पहली सूची जारी कर देगी। इसके संकेत दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने दिए हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि सितंबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस लिस्ट जारी कर सकती है। दो सितंबर को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा है। तीन सितंबर को तीन-तीन नामों का पैनल बन जाएगा। चार और पांच सितंबर को अजय माकन की मौजूदगी में छानबीन समिति नामों पर चर्चा करेगी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 6 सितंबर बैठक के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |