Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
अंतागढ़ विधानसभा सीट से पखांजूर के दावेदारों को प्रत्याशी बनाने का मुद्दा गरमाया
kanker, Pakhanjoor

कांकेर। जिले के अंतागढ़ विधानसभा सीट के लिए अब तक किसी भी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला देखने को मिलता रहा है। लेकिन इस बार निर्दलीय प्रत्याशी मंतुराम पवार और आम आदमी पार्टी भी मैदान में ताल ठोक रही है।

 

अंतागढ़ विधानसभा सीट अंतागढ़ एवं पखांजूर इलाके को मिलाकर बनाय गया है, इस विधानसभा के 70 प्रतिशत मतदाता पखांजूर इलाके में निवास करते हैं। इसके अलावा मतदान के दौरान सबसे अधिक मतदान पखांजूर इलाके से ही होता है। ऐसे में पखांजूर इलाके के मतदाताओं को निर्णायक वोटर और पखांजूर को वोट बैंक कहा जाने लगा है। पखांजूर इलाके के मतदाताओं का कहना है कि हमेशा से अंतागढ विधानसभा में अंतागढ़ इलाके के प्रत्याशियों को ही टिकट मिलता रहा है। लेकिन इस बार पखांजूर के दावेदारों को प्रत्याशी बनाने का मुद्दा गरमाने लगा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व और वर्तमान विधायक अंतागढ़ क्षेत्र से ही है। इस इलाके के प्रत्याशी बनाये जाने के मुद्दे ने पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक को सकते में डाल दिया है। पखांजूर इलाके मेें निवासरत भाजपा के लक्ष्मण मण्डावी एवं नोहर सिंह उसेंडी तथा कांग्रेस से रूपसिंह पोटाई और निर्दलीय मंतुराम पवार इस क्षेत्रीय मुद्दे को हवा दे रहे हैं।

अंतागढ़ विधानसभा के वर्तमान विधायक अनूप नाग का कहना है कि भाजपा के पन्द्रह वर्षों की तुलना ने कांग्रेस का पांच साल भारी है। इन पांच वर्षों में जितने अभूतपूर्व विकास के नए आयाम स्थापित हुए, उतने भाजपा के पन्द्रह वर्षों में नहीं हुआ। ऐसे में विकास को लेकर वे जनता के बीच जाकर मतदान की अपील करेंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व विधायक भोजराज नाग ने अनूप नाग के दावों को खोखला बताते हुए विकास की बातों को एक लाइन में खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अन्तागढ़ में जनता का विकास करने के बजाए वर्तमान विधायक ने अपना और अपने चहेतों का विकास जरूर किया है।

MadhyaBharat 29 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.