Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जिलास्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 04-05 सितम्बर को होगा
bijapur, District level ,Chhattisgarhia Olympics

बीजापुर। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन 04 एवं 05 सितम्बर को मिनी स्टैडियम बीजापुर में किया जा रहा है। आयोजन में 16 खेलों में 04 जनपद पंचायत एवं 03 नगरीय निकायों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर एवं सहायक नोडल अधिकारी, जिला खेल अधिकारी/प्रभारी अधिकारी, बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी बीजापुर होंगे।

 

 

आयोजन के सफलता पूर्वक संपादन हेतु नामजद अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके तहत रवि कुमार साहू सीईओ जिला पंचायत एवं गीत कुमार सिन्हा उप संचालक को मुख्य आयोजक एवं अतिथियों का निर्धारण और आमंत्रण पत्र प्रिंटिंग सहित वितरण तथा पुरुस्कार व्यवस्था, चन्द्रकांत गवर्ना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पवन कुमार प्रेमी अनुविभागीय अधिकारी को कानून एवं पार्किंग व्यवस्था, केएस मसराम सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग भोजन एवं आवास की व्यवस्था, पॉल दास मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद बीजापुर टेंट एवं माईक व्यवस्था एवं स्वल्पाहार, पेयजल, फ्लेक्स व्यवस्था देखेंगे। जिला बीजापुर के अर्न्तगत समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतिभागियों को जिले तक लाने की व्यवस्था, दिलीप कुमार उईके जिला खेल अधिकारी/प्रभारी अधिकारी बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी बीजापुर खेल सामग्री एवं खेल आयोजन में समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। दिनेश कुमार नेताम सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय बीजापुर प्रचार-प्रसार एवं परिणामों का प्रकाशन, मो. जाकिर खान सहायक परियोजना समन्वयक मंच संचालन, विकास सर्वे प्रभारी सहायक संचालक उद्यान विभाग बीजापुर समारोह के लिए फूल माला एवं बुके की व्यवस्था देखेंगे। डॉ. अजय रामटेके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर आयोजन स्थल पर चिकित्सक दल के साथ एम्बुलेंस एवं औषधि की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

पॉल दास मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद बीजापुर पानी एवं मैदान की साफ-सफाई चलित बायो शौचालय की व्यवस्था, दुकालूराम ध्रुव तहसीलदार बीजापुर मुख्य अतिथियों एवं अन्य व्हीआईपी बैठक व्यवस्था एवं आमंत्रण पत्र वितरण, बलीराम बघेल जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर एवं विजेन्द्र राठौर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बीजापुर खेल आयोजन की व्यवस्था एवं व्यायाम शिक्षकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी देखेंगे। सुरेश नागेश कार्यपालन अभियंता कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क अभिकरण जिला बीजापुर पुरुस्कार वितरण, मोमेंटी की व्यवस्था एवं जगदीश कुमार कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जिला बीजापुर को पेयजल की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MadhyaBharat 30 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.