Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने छोड़ी पार्टी
shivpuri, BJP MLA ,Virendra Raghuvanshi

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को यह जानकारी विधायक ने पत्रकारों को दी है। विधायक रघुवंशी ने राज्य के पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया पर गंभीर आरोप लगाए।

अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भाजपा में उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। कोलारस विधायक रघुवंशी ने आरोप लगाए की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में हुए दल बदल के बाद दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कोलारस में जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के कारण काम नहीं हो पा रहे हैं। जानबूझकर मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि मेरी प्रभारी मंत्री से आपके समक्ष बैठक करा दें, जिससे मैं अपनी बात रख सकूं लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

पंचायत मंत्री पर लगाए आरोप

 

भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाए कि बीते कुछ महीने पहले जब ग्वालियर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौर था तो इस कार्यक्रम के लिए पंचायत सचिवों को भी भीड़ लाने के लिए दबाव डाला गया एक बैठक के दौरान पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सब कहा कि पंचायत सचिव व सरपंचों को नेक देना पड़ेगा। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्योतिरादित्य समर्थक पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर भी कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं प्रताड़ना के कारण भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। कोलारस विधायक ने कहा कि वह भाजपा से इस्तीफा देने के बाद अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं। अपने समर्थकों से बातचीत करने के बाद कोई निर्णय लेंगे।

MadhyaBharat 31 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.