Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री पहुंचे राजघाट और विजय घाट पुष्पांजलि अर्पित की.   अजय माकन बने कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष.   विकसित राष्ट्र के लिए आधुनिक हथियारों के साथ मजबूत सशस्त्र बल भी जरूरी : राजनाथ.   भारत में अफगान दूतावास ने आज से परिचालन बंद करने की घोषणा की.   किसानों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी कर रही तेलंगाना सरकार : नरेन्द्र मोदी.   कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा.   आज की स्थिति में मूल्यों- संविधान को चुनौती देने वाली ताकतें ज्यादा सक्रिय: कमलनाथ.   मुख्यमंत्री ने किया खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   प्रदेश में चल रहा सामाजिक क्रांति का अभियानः मुख्यमंत्री शिवराज.   चौरसिया महाकुंभ में कमलनाथ बोले- हम सच्चाई के साथ प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करेंगे.   चंदेरी के ऐतिहासिक मंदिर में बनाया जाएगा जागेश्वरी माता मंदिर लोकः शिवराज.   जाम गेट के पास स्कूल बस पलटी 15 बच्चे घायल.   बस्तर बंद का आयोजन लोकतंत्र की हत्या और सत्ता का खुला दुरुपयोग : भाजपा.   स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 ग्राम पंचायतो को मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया सम्मानित.   चुनाव ड्यूटी में जाने से पहले कोर्स पूरा कराने में जुटे शिक्षक.   तीन अक्टूबर को बस्‍तर आएंगे पीएम मोदी.   कवासी लखमा ने नाला पार कर ग्रामीण का चुकाया उधार.   यात्री बस से 30 किलो गांजा के साथ एक महिला आरोपित गिरफ्तार.  
मुख्यमंत्री शिवराज ने ओरछा में किया भव्य श्री रामराजा लोक का भूमि पूजन
niwadi, Chief Minister ,Bhoomi Pujan

निवाड़ी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन नगरी ओरछा में बनने वाले भव्य श्री रामराजा लोक का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने यहां 300 करोड़ की जल प्रदाय योजनाओं का भी भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अनिल जैन, शिशुपाल यादव, जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची मौजूद रहे।

 

बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से मशहूर ओरछा में श्री रामराजा लोक के भूमि पूजन का कार्यक्रम एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यहां दो दिन पहले से जिला प्रशासन ने आयोजनों की शुरुआत कर दी थी। सुबह से यहां पर पुजारियों की तरफ से मंत्रोच्चार और भूमि पूजन को विधि विधान से संपन्न करने के लिए अनुष्ठान शुरू हो गए थे। आज ओरछा में हर घर के आगे आकर्षक रंगोली बनाई गई है। साथ ही पूरे रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है।

 

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे ओरछा पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले मंदिर पहुंचकर श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद उन्होंने यहां हजारों लोगों की उपस्थिति में श्री रामराजा लोक का भूमि पूजन किया। एक दर्जन से अधिक पंडितों ने भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न करवाया। मुख्यमंत्री और लाखों लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। ओरछा में जन-जन के आराध्य श्री राम राजा सरकार का भव्य रामराजा लोक बनने से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे अस्तित्व हैं। राम हमारे रोम रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। राम हमारे भगवान हैं। प्रभु श्री राम की कृपा से आज ओरछा में "श्री रामराजा लोक" के भूमिपूजन और जल जीवन मिशन परियोजनाओं के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री राम से यही प्रार्थना करता हूँ कि ओरछा के साथ-साथ संपूर्ण मध्यप्रदेश पर उनकी असीम कृपा की अनवरत वर्षा होती रहे, सबके जीवन में मंगल और सौभाग्य का नव सूर्य उदित हो, हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि एवं आनंद के नव पुष्प पल्लवित हों।

 

उन्होंने कहा कि आज "राम राजा लोक" के शिलान्यास पर मैं आनंद से भरा हूँ...। एक अद्भुत लोक बन रहा है, 12 एकड़ में यह लोक बनेगा, भव्य प्रवेश द्वारा होगा, बालकांड और उत्तरकांड प्रांगण होगा एवं अन्य कई सुविधाएं होंगी। हमारा प्रयास है कि शीघ्र राम राजा लोक बनकर तैयार हो जाये।

 

उन्होंने कहा कि मेरे किसान भाइयों, मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि बारिश कर दो, ताकि किसानों की फसलों को नई जिंदगी मिल जाए। मेरे किसान भाइयों और बहनों, कितना भी बड़ा संकट आए, घबराना मत। भगवान की कृपा से मैं अल्पवर्षा के इस संकट से भी आपको निकाल कर ले जाऊंगा।

MadhyaBharat 4 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.