Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन
bhopal, Senior BJP leaders ,Bhoomi Pujan

भोपाल। मप्र में चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्राओं का आगामी 25 सितम्बर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल में समापन होगा। इस अवसर पर यहां जंबूरी मैदान में विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जंबूरी मैदान में 25 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल का गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भूमिपूजन किया।

 

 

 

केन्द्रीय मंत्रीगण भूपेन्द्र यादव, नरेन्द्रसिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ता के साथ विधि-विधान से कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी नेताओं ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण किया एवं कन्यापूजन कर आशीर्वाद लिया।

 

 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 25 सितंबर को होने वाला कार्यकर्ता महाकुंभ ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। हम सभी को काम में जुटना है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित है। हम सब की यही प्रार्थना है कि यह आयोजन निर्विघ्न सफल हो और भारतीय जनता पार्टी महाकुंभ के बाद लगातार आगे बढकर सरकार बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए चुनाव में जुट जाने की बात कही।

 

 

 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर विधानसभा 2023 चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ से लगभग 10 लाख कार्यकर्ताओं का जंबूरी मैदान में महाकुंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें विजय का संकल्प देंगे। उन्होंने बताया कि महाकुंभ की तैयारियों की दृष्टि से कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी की दृष्टि से प्रतिदिन यहां पर बैठकर रणनीतिक तैयारी में जुटेंगे।

 

उन्होंने प्रदेश के 64534 बूथों के कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में पूरे उत्साह और उर्जा के साथ जुट जाएं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं चल रही है जिनमें पार्टी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में जो विकास हुआ है और गरीब कल्याण के कार्य हुए है, इन मुद्दों पर हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

 

 

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा, मध्य विधानसभा के प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 7 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.