Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक गूंजे श्रीकृष्ण भक्ति और आराधना के स्वर
bhopal, Shri Krishna, Chief Minister

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार जन्म लेता रहूँगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। हमारी सनातन संस्कृति हजारों साल पुरानी है। सनातन संस्कृति दुनिया को राह दिखाएगी।

 

मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार देर रात अपने निवास पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने समारोह में पधारे श्रीकृष्ण भक्तों का आत्मीय स्वागत किया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, महापौर मालती राय तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वसुधेव कुटुम्बकम के मूल मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। मेरी भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सब निरोगी हों। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि कर्म करो, फल की इच्छा मत करो।

 

 

मुख्यमंत्री निवास परिसर में वृंदावन के कलाकारों ने बृजवंदना, भक्ति गीत, भजन और नृत्य मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गायक और नर्तक कलाकार दल ने भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने भी भजन गाये।

 

 

उपस्थित भक्त जन देर रात तक भजन सुनते रहे। भगवान श्रीकृष्ण के लिए गाया गया लोकप्रिय भजन बड़ी देर भई नंदलाला... नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... और अन्य भजन मुख्यमंत्री निवास में गूंजते रहे।

 

 

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निवास में पूजा-अर्चना की

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार रात अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया और गौ-माता को भोजन कराया।

MadhyaBharat 8 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.