Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मिर्ची बाबा ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर कराया मुंडन
bhopal, Mirchi Baba ,Congress office

भोपाल। दो दिन पहले बलात्कार के मामले में दोषमुक्त मिर्ची बाबा आज (शनिवार) प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पंडितों के साथ धरने पर बैठे। इस दौरान मिर्ची बाबा ने बीच सड़क पर मंत्रोच्चार के साथ अपना मुंडन कराया। उन्होंने भाजपा राज में संतों का अपमान होने का आरोप लगाया।

 

 

मिर्ची बाबा ने मीडिया से कहा कि सारा देश जानता है वह निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं। इस दौराना बाबा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कई गंभीर आरोप लगाए। मिर्ची बाबा ने कहा, शिवराज से जनता डरती होगी, उन्हें कोई भय नहीं है।

 

मिर्ची बाबा ने कहा कि कांग्रेस दफ्तर के सामने मुंडन इसलिए कराया क्यों कि यह मेरा घर है। उन्होंने कई बार कमलनाथ की सराहना की। मुख्यमंत्री को पाखंडी कहा। मिर्ची बाबा ने कहा कि वह कांग्रेस का प्रचार करेंगे। कमलनाथ के लिए घर-घर जाकर वोट मांगेगे। मिर्ची बाबा ने शुक्रवार को महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश न करने देने पर कहा कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि उन पर कांग्रेस की मुहर लगी है। जब मान ही लिया गया है कि वह कांग्रेस समर्थक हैं तो अब डर कैसा।

MadhyaBharat 9 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.