Since: 23-09-2009
कोरबा। कोरबा जिले में कटघोरा वनमण्डल के केंदई रेंज अंतर्गत मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दंतैल हाथी ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे एक महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी है। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। उक्त घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
उक्त घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वन विभाग का अमला मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस समय क्षेत्र में 41 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |