Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेस के आठ प्रश्नों के जवाब में भाजपा ने दागे 16 सवाल
raipur,BJP raised , Congress

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा शुरू होने के पहले ही कांग्रेस के हाथ पैर फूल गए हैं। कांग्रेस की सांसें उखड़ गई हैं। जिस कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता को अपने पांच साल का हिसाब किताब देना चाहिए। जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए, वह परिवर्तन यात्रा के अवसर पर भाजपा से कुतर्क पूर्ण सवाल पूछ रही है। कांग्रेस को सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।

 

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने सोमवार को कांग्रेस के आठ सवालों के जवाब में 16 सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस सबसे पहले तो इस बात का जवाब दे कि झीरम के हत्यारे नक्सलियों को राहुल गांधी ने क्लीन चिट क्यों दी थी? क्या कोई गुप्त समझौता है? दूसरा सवाल यह है कि भूपेश झीरम का सबूत जेब में क्यों रखे हैं, क्या राहुल के आदेश पर वह सबूत जेब में ही हैं या नक्सलियों से सौदा है? तीसरा सवाल यह है कि सबूत छुपाने का अपराध क्यों किया गया और सबूत छुपाने के अपराधी को क्या दंड मिलना चाहिए? चौथा सवाल यह है कि पांच साल तक छत्तीसगढ़ और 50 साल तक देश की सत्ता में रहने के बावजूद बस्तर को दुनिया का सबसे बीमारू इलाका बनाने के लिए कांग्रेस माफी क्यों नहीं मांगती? पांचवा सवाल यह है कि इलाज के अभाव में छत्तीसगढ़ के 39 हजार बच्चों की मौत हुई' जिनमें अधिकांश बच्चे बस्तर सरगुजा जैसे आदिवासी क्षेत्र के हैं! भूपेश और कांग्रेस इसकी जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रही? छठवां सवाल यह है कि कांग्रेस का हाथ तेंदूपत्ता दलालों के साथ क्यों है? आदिवासियों को तेंदूपत्ता बोनस क्यों नहीं दिया गया?

 

 

सातवां सवाल यह कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग का मकसद क्या है? टारगेट किलिंग करने वालों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता? आठवां सवाल यह है कि छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक महिलाएं गायब हो गई हैं। कांग्रेस ने चुप्पी क्यों साथ रखी है? नवा सवाल यह कि आदिवासी बच्चियों के दैहिक शोषण की घटनाएं हो रही हैं। इनमें कांग्रेस के लोग संलिप्त पाए जाते हैं लेकिन इन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? दसवां सवाल यह है कि अटल जी ने आदिवासी उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया, कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ निर्माण का विरोध क्यों कर रहे थे? ग्यारहवां सवाल यह कि आदिवासी शोषण की जिम्मेदार कांग्रेस आदिवासियों से माफी क्यों नहीं मांगती? बारहवां सवाल बस्तर महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव को गोलियों से भूनने वाली कांग्रेस ने माफी क्यों नहीं मांगी?

 

 

तेरहवाँ सवाल यह है कि आदिवासी आरक्षण को निरस्त कराने वालों को कांग्रेस ने पुरस्कृत क्यों किया है? 14 वां सवाल यह कि बस्तर में जिला केडर की भर्तियां बंद कर आदिवासियों को रोजगार से वंचित क्यों किया गया? 15वां सवाल यह है कि कांग्रेस नक्सलियों की प्रवक्ता बनकर सामने क्यों आती है? 16वां सवाल यह कि पिछले विधानसभा चुनाव में मिले आदिवासियों के समर्थन के बावजूद बस्तर से लेकर सरगुजा तक आदिवासियों की जमीन, आदिवासियों की अस्मिता पर आघात क्यों पहुंचाया जा रहा है, सुनियोजित धर्मांतरण के पीछे कांग्रेस की मंशा क्या है?

MadhyaBharat 11 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.