Since: 23-09-2009
इंदौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार को) उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किये और गर्भगृह में पूजन अभिषेक किया। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में करीब 35 मिनट तक पूजा की। महाकालेश्वर की पूजा के बाद भर्तृहरि की गुफा पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 12 बजे इंदौर पहुंचे। यहां वे एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर में बैठकर सीधे उज्जैन के लिए रवाना हुए। वे सबसे पहले महाकाल लोक पहुंचे और सोशल मीडिया पर लिखा- जय महाकाल। यहां उन्होंने गृभगृह में बाबा महाकाल ज्यार्तिलिंग का गाय के दूध, घी, दही, शहद, शक्कर, फल के रस से महाकाल का अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला, बिल्व पत्र, मखाने की माला, केसर, चंदन, इत्र अर्पित कर पंचामृत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने नंदीहाल में पहुंचकर भोलेनाथ का ध्यान लगाया। पुजारी रूपम गुरु और नवनीत गुरु ने पूजा कराई। महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ वाल्मीकि धाम के उमेश नाथ महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन भी मौजूद रहे। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |