Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्कूटर सवार घुसा मौके पर मौत
durg,  speeding scooter rider ,parked truck

दुर्ग। भिलाई में पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से चालक ने ट्रक को ब्रिज के ऊपर ही किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान देर रात एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार पीछे से उसमें जा घुसा। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शुक्रवार को परिजनों को सौप दिया है।

 

छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात 10.15 बजे डायल 112 की टीम से सूचना मिली थी कि पावर हाउस ब्रिज के ऊपर एक्सीडेंट हो गया है। 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद छावनी थाने की टीम भी वहां पहुंची। मृतक की पहचान शिवा साहू (31 साल) निवासी छावनी भिलाई के रूप में हुई है। इसके बाद बरसते पानी में शव को सुपेला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि एक सीजी 04 जे 7289 दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वो पावर हाउस फ्लाई ओवर में चढ़ने लगा अचानक ट्रक का ब्रेक डाउन हो गया। चालक ने सड़क पर ही ट्रक को खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक स्कूटर का चालक तेज बारिश के बीच तेज रफ्तार में आया। वो ट्रक को देख नहीं पाया और पीछे से उसमें जा घुसा। स्कूटर सवार इतना रफ्तार में था कि उसका चेहरा दो भागों में बंट गया।

MadhyaBharat 15 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.