Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कमलनाथ का राजनीतिक इतिहास दागदार रहाः मंत्री डंग
bhopal, Kamal Nath, political history , Minister Dang

भोपाल। कमलनाथ कहते हैं कि उनकी चार दशक की राजनीति में उन पर एक भी अरोप नहीं है। जबकि उनकी राजनीति दागदार है। छल, कपट, दुराचार से भरी हुई उनकी राजनीति उन असंख्य सरदारों के खून से सनी हुई है, जो 1984 के नरसंहार में मृत हुए थे। उन माताओं की चीख, उन अस्मत बचाती बहनों की पुकार अपनी जय-जयकार के शोर में कमलनाथ भुलाना चाहते हैं।

 

यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता संबोधित करते हुए कही। पत्रकार-वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, मिलन भार्गव, नेहा बग्गा एवं मीडिया पैनलिस्ट शिवम शुक्ला उपस्थित रहे।

 

पहले सिखों को मारा, अब सनातन को खत्म करने का प्लान बना रहें हैं कमलनाथ

मंत्री डंग ने कहा कि आज का दिन सिख समुदाय के लिए बहुत ही पवित्र दिन है। सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव जी ने 1604 में आज ही के दिन दरबार साहिब में पहली बार गुरू ग्रंथ साहित का प्रकाश किया था। सिखों में जीवंत गुरू के रूप में मान्य श्री गुरू ग्रंथ साहिब केवल सिख कौम ही नहीं बल्कि समूची मानवता के लिए आदर्श व पथ प्रदर्शक हैं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा भी इसी सोच के साथ काम करती है। भाजपा भी सबका साथ, सबका विश्वास की बात करती है। हमारी सरकार में सर्वांगीण विकास के लक्ष्य पर कार्य होता था, हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। हमारी सरकार में पक्षपात का कोई स्थान नहीं है। इसी की देन है कि पिछले 20 साल में मध्य प्रदेश ने न सिर्फ उन्नति की है बल्कि बीमारू राज्य का तमगा भी हट चुका है।

 

उन्होंने कहा कि इन सबके बीच हम उनको भी नहीं भूल सकते, जिन्होंने मध्य प्रदेश का बुरा हाल कर रखा था। तुष्टीकरण की राजनीति में डूबे लोगों की सच्चाई भी आज जरूर दोहराई जानी चाहिए। सनातन पर वार करने वाले लोगों ने सिख समुदाय के साथ ही इसकी प्रकार का दुर्व्यवहार, अत्याचार किया था।

कमलनाथ के हाथ 84 के दंगों से सने हैं

डंग ने कहा कि आपको याद होगा कि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बनें तब उनका जमकर विरोध हुआ था। आखिर मुख्यमंत्री बनते ही किसी नेता ऐसा विरोध क्यो? यह विरोध था उस नासूर के लिए, जो 1984 को कमलनाथ ने दिया था, तब वह रकाबगंज गुरूद्वारे में भीड़ के साथ सिख नरसंहार में हिस्सेदारी कर रहे थे। उनके इशारों पर खूनी भीड़ कदमताल कर रही थी। खून और पानी में अंतर नहीं बचा था।

 

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के हाथ 84 के दंगों से सने हैं। यह तथ्य पत्रकार संजय सूरी की किताब 1984 - द एंटी सिख वॉयलेंस एंड आफ्टर में मौजूद है। सूरी ने अपनी आंखों देखी किताब में दर्ज किया है। उन्होंने लिखा है कि जब वह रकाबगंज गुरूद्वारे पहुंचे तो वहां उत्तेजित भीड़ थी, 2 सिखों को पहले ही जिंदा जलाया जा चुका था। भीड़ को उकसाने का काम कमलनाथ कर रहें थे। कमलनाथ खुद बताते हैं कि राजीव गांधी के कहने पर वह दंगों को शांत कराने गए थे, लेकिन सिखों के नरसंहार पर जांच के लिए बना जस्टिस नानावटी आयोग की टिप्पणी और चश्मदीदों के बयान तो यहीं इशारा करते हैं कि उनके हाथ खून से सने हैं। उन्होंने कहा कि इस नरसंहार में सज्जन सिंह और जगदीश टाईटलर का जो हाल हुआ है वही हाल जल्द ही कमलनाथ का होने वाला है।

 

कांग्रेस सरकार में हुए भेदभाव को भाजपा सरकार ने समाप्त किया

मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हुए भेदभाव को भाजपा सरकार ने समाप्त किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मध्यप्रदेश ने साकार किया है। आज प्रदेश की जनता कमलनाथ और कांग्रेस की सच्चाई से चिर परिचित है। यही वजह है कि कांग्रेस पिछले 20 साल से सत्ता के सपने ही देख रही है। इस बार भी कांग्रेस के सपने पूरे नहीं होने वाले हैं क्योंकि मध्यप्रदेश में लोगों के सपने पूरे करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

MadhyaBharat 17 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.