Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
रीवा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैल़ी सोमवार को
bhopal, Maharally , Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann

भोपाल। रीवा में सोमवार, 18 सितंबर को होने वाली महारैली को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीएस जून, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल, सह प्रभारी दिनेश चड्ढा और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने रविवार को रीवा में पत्रकार वार्ता की। प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने जानकारी देते हुए कहा कि महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आ रहे हैं।

सोमवार को दोपहर 2 बजे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रीवा पहुंचकर महारैली को संबोधित करेंगे।

 

आप के सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने कहा कि महारैली को लेकर सभी तैयारियां लगभग हो चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के लिए मंच तैयार किया गया है। इसके अलावा महारैली में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग डोम तैयार किए गए हैं।

 

 

 

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि रीवा में होने वाली महारैली में 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। विंध्य में होने वाली आप की ये रैली ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये रैली मध्य प्रदेश की राजनीति को एक अलग दिशा देने वाली और परिवर्तनकारी साबित होगी।

 

 

 

वहीं आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती है। एमपी के लोगों ने दिल्ली और पंजाब के विकास कामों को देखा है और इसलिए अब लोग आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है, आम आदमी पार्टी तैयार है। अबकी बार मध्य प्रदेश में बदलाव तय है।

 

MadhyaBharat 17 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.