Since: 23-09-2009

  Latest News :
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च को लेकर बढ़ा तनाव.   देशभर में बारिश का असर, यूपी में मंदिर जलमग्न तो उत्तराखंड में भूस्खलन.   हंगामे के बीच शुरू हुआ मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित.   जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, उत्तराखंड-अरुणाचल में भी बारिश का कहर.   सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई.   30 साल बाद लद्दाख लौटेगा जवान दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   केन-बेतवा परियोजना के विरोध में 17 दिन चला आंदोलन खत्म, अनशन अब भी जारी.   आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, खाद संकट और कम बारिश पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.   नागपंचमी पर महाकाल की तीसरी सवारी के साथ खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट.   चिता आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई, अमित भटनागर समेत 300 प्रदर्शनकारी हिरासत में.   PIB रायपुर का मीडिया दल गुजरात रवाना, विकास परियोजनाओं का करेगा अध्ययन.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी.   स्कूल बसों की जांच में 22 वाहन फेल, सुरक्षा खामियों पर ₹53 हजार का जुर्माना.   प्रदेशभर की सिंधी पंचायतों का मुखी संवाद 26 जुलाई को, समाज के अहम मुद्दों पर होगा मंथन.   सूरजपुर में बारिश की पहली मार में बहा नया रपटा, कई गांवों का संपर्क टूटा.   स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी, घर-घर बांटे आवेदन पत्र.  
दिल्ली से जबलपुर आ रहे यात्री की विमान में हार्ट अटैक से मौत
jabalpur, Passenger , Delhi to Jabalpur dies

जबलपुर। दिल्ली से जबलपुर आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में सवार यात्री की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने के बाद यात्री के शव को अस्पताल ले जा गया, जहां खमरिया थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

 

खमरिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के गोरखपुर न्यू क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी राजेन्द्र फैन्क्वलीन (69) अपनी पत्नी डॉली के साथ रविवार दोपहर 1.55 बजे इंडिगो के विमान में सीट क्रमांक बी 29 में दिल्ली से सवार हुए थे। विमान ने उड़ान भरी ही थी कि कुछ देर बाद उन्हें सीने दर्द शुरू हो गया। कोई कुछ समझ पाता, इसके पहले ही राजेन्द्र की मौत हो गई। यह जानकारी पायलट ने तत्काल जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर एटीसी को दी। एटीसी ने खमरिया पुलिस को बुलाया। फ्लाइट दोपहर 3.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र को दो बार पहले भी अटैक आ चुका था।

MadhyaBharat 18 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.