Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर
bhopal, Transport department officers , mass leave

भोपाल। मध्यप्रदेश में अपनी विभिन्न मागों को लेकर सोमवार को परिवहन-विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। इससे प्रदेश भर के परिवहन कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, नामांतरण जैसे कई कार्यों के लिए लोग परेशान हो रहे हैं।

 

 

 

मध्य प्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के आह्वान पर अधिकारी और कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इसी के चलते सोमवार को सुबह से ही सभी परिवहन कार्यालयों में काम बंद है। हड़ताल को लेकर अधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से मूलभूत मांगें शासन के सामने रख रहे हैं, लेकिन उन पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

 

 

संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमारी मांगों को लेकर हमने तीन अगस्त को ज्ञापन दिया था, जिस पर मांगों को 15 दिन में पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया था। अब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसे देखते हुए पिछले दिनों हुई बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से सोमवार को हड़ताल की घोषणा की है। इसके बाद भी शासन हमारी मांगों को नहीं मानता है तो अनिश्चितकालिन हड़ताल की योजना बनाई जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों अधिकारियों की वेतन विसंगती दूर करना, केडर रिव्यू, क्रमोन्नती व्यवस्था लागू करना, दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति बंद करना, जिला स्तर पर प्रवर्तन अमला देना, बस दुर्घटना में आरटीओ को उत्तरदायी ना ठहराना, दूसरे अन्य विभागीय कार्यों में आरटीओ को न लगाना आदि प्रमुख हैं।

MadhyaBharat 18 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.