Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेस की थीम सांग पर नरोत्तम का कटाक्ष
bhopal, Narottam

भोपाल। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के थीम सांग चलो चलो काे लेकर मचा राजनीतिक बवाल तेज हो गया है। भाजपाने आरोप लगाया है कि यह गाना पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ के गाने 'चलो चलो इमरान के साथ' से चुराया हुआ है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के थीम सांग पर आपत्ति दर्ज करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि गाने के बोल और थीम पाकिस्तान के नेता इमरान खान की पार्टी द्वारा बनाए गए गाने की थीम से मिलती है। इसके अलावा गृहमंत्री ने जन आक्रोश यात्रा को लेकर भी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा है।

 

 

गृहमंत्री डॉ नरोत्त्म मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो भी उन्होंने वहीं से ले लिया। 'चचाजान पाकिस्तान से चुरा लाए थीम सॉन्ग'। पाकिस्तान में इमरान खान ने अपनी पार्टी के लिए ऐसा ही एक गीत जारी किया था। अब कांग्रेस ने इसे अपना बना लिया है। इतना ही नहीं मिश्रा ने मीडिया के सामने दोनों गीतों को दिखाया भी। एक व्यक्ति का चेहरा पोस्टर में नहीं लगाओ तो वह इस तरह से बदला ले सकता है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ने कटाक्ष करते हुए गाने में इस्तेमाल किए गए ‘चलो-चलो’ शब्द को लेकर 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि इस चलो-चलो में उनके विधायक चले गए। चली गई उनकी सरकार। इस बार भी इनका जाने का समय आ गया है।

 

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जन आक्रोश रैलियों में अरुण यादव, सुरेश पचौरी, गोविंद सिंह को आगे बढ़ा दिया गया, जबकि सरकार बनने पर मलाई खाने का समय आएगा तो दिग्विजय सिंह और कमलनाथ आगे आ जाएंगे। उन्होंने जन आक्रोश यात्रा में दलित और महिलाओं की अनुपस्थिति को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

MadhyaBharat 18 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.