Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत ने \'गुपचुप\' लॉन्च की चौथी परमाणु पनडुब्बी एस-4.   जल संसाधनों का संरक्षण और संवर्द्धन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : राष्ट्रपति.   हिंद केसरी पहलवान अभिजीत कटके के घर आयकर विभाग की छापेमारी.   भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी: प्रधानमंत्री मोदी .   पीड़िता के माता-पिता के कहने पर डॉक्टर्स ने अनशन तोड़ा.   विकास के नए अवसरों का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है भारत: सीतारमण.   मप्र में संचालित 12,670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र होंगे पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में परिवर्तित.   प्रदेश के एक लाख युवाओं को मिलेंगी सरकारी नौकरियां, शुरू होगी भर्ती  : कविता पाटीदार.   मप्र में एक लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी.    हाउसिंग बोर्ड संपदा अधिकारी के सहायक काे 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथाें गिरफ्तार किया.   खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट दाे की माैत.   सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का धरना-प्रदर्शन.   मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक प्रारंभ.   प्रदेश दस्तावेज लेखक व स्टांप विक्रेता संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे.   घने कोहरे के कारण बस पलटी.   सूरजपुर पुलिस अधीक्षक हटाए गए.   अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू.  
छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने हो रहे उल्लेखनीय कार्य : मुख्यमंत्री
raipur, Remarkable work ,Chief Minister

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंगलवार को राजधानी स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट मेकाहारा में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान इंस्टिट्यूट में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभांवित मरीजों तथा उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन कर आभार जताया।

 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के सलाहाकार रूचिर गर्ग तथा डॉ. प्रीति नागरिया, डॉ. स्मिथ श्रीवास्तव, डॉ. राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए है। इसके तहत प्रदेश के दूरस्थ वनांचल तक सुगम इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। हमारे लिए यह गर्व की बात हैं कि आज छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में भी ऐसे उपकरण और ऐसी सुविधाएं हैं, जिनकी तुलना विश्वस्तर पर की जा सकती है। शासकीय भीमराव आंबेडकर अस्पताल का यह एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट भी इन्हीं में से एक है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एडवांस कार्डियक इंस्टीट्युट मेकाहारा, रायपुर के सुदृढ़ीकरण के लिए वहां आधुनिक उपकरणों सहित तमाम जरूरी सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए आश्वस्त किया।

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हृदय रोगों को अत्यंत गंभीर रोगों में शामिल माना जाता है। इन रोगों के उपचार की प्रक्रिया भी बहुत जटिल और महंगी होती है। अस्पतालों में अक्सर जरूरी उपकरणों और संसाधनों का भी अभाव रहता है। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के माध्यम से इन जरुरती को पूरा करने की कोशिश हम लोगों ने की है। हृदय रोगों के साथ-साथ अन्य सभी तरह के रोगों के उपचार में मरीजों को आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित की जा रही है।

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान अवगत कराया कि डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के दायरे में प्रदेश के 69 लाख परिवार शामिल है। अभी तक 3643 करोड़ 09 लाख रुपये 36 लाख 43 हजार क्लेम प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी कुछ समय पहले तक यह राशि 20 लाख रुपये थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 02 हजार 643 मरीजों को 79 करोड़ 57 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की जा चुकी है।

 

 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रायपुर का पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और डॉ. भीमराव आंबेडकर शासकीय अस्पताल हमारे छत्तीसगढ़ का गौरव है। इन दोनों संस्थानों का लाभ छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी राज्यों के नागरिकों को भी मिल रहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के सभी विभागों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ हमने इसकी अधोसंरचना के विस्तार का काम भी शुरू कर दिया है। हाल ही में हमने इस अस्पताल को अधिक उन्नत बनाने के लिए 7 मंजिला सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया है। यहां बनने वाला सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल 700 बिस्तरों वाला होगा। इसके निर्माण में 325 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

 

MadhyaBharat 19 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.