Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
दिग्विजय ने वित्त विभाग पर लगाया भाजपा के चुनावी एजेंडे पूरा करने के लिए हेरफेर करने का आरोप
bhopal, Digvijay accused , Finance Department

भोपाल। मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में चुनावी माहौल में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेजी से जारी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वित्त विभाग पर भाजपा के चुनावी एजेंडे को पूरा करने के लिए हेरफेर करने का गंभीर आराेप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सब में शामिल अधिकारियों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

दिग्विजय सिंह ने लंबा चौड़ा ट्वीट कर वित्त विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के आर्थिक हालात को देखते हुए सचेत रहने की आवश्यकता है। भाजपा के चुनावी एजेंडा को पूरा करने के लिए वित्त विभाग के आला अधिकारी आंकड़ों की बाजीगरी कर प्रदेश की पहले से डगमगाई वित्तीय हालत को और हानि पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग द्वारा 137 योजनाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, वहीँ अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में भी बजट को अघोषित तौर पर रोककर भाजपा के चुनावी एजेंडे में सरकार का पैसा डायवर्ट किया जा रहा है। इस तरह वित्त विभाग के आला अधिकारियों कई महत्वपूर्ण खर्चे को वर्तमान के लिए टालकर भविष्य के लिए बड़ी देनदारी खड़ी कर रहे है।

 

 

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मुझे सूचना मिली है इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निचले अधिकारियों पर मनमाफिक नोटशीट लिखने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मुझे सूचना है कि कई विभागों की कई निधियां जो वित्त विभाग के पास संधारित है। उसमें से अघोषित तौर पर वित्त विभाग द्वारा सरकार के चुनावी एजेंडे हेतु पैसा खर्च कर दिया गया है। जिसके कारण प्रदेश का वास्तविक ऋण वित्त विभाग द्वारा दिखाए गए आंकड़े से कहीं ज्यादा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मैं गड़बड़ करने वाले अधिकारीयों को चेतावनी देना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन कार्यकलापों की सघन जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वो किसी भी वरिष्ठता के क्यों ना हो।

 

MadhyaBharat 19 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.