Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छत्तीसगढ़ में सनातन संस्कृति के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है-हिमंता बिस्वा सरमा
raipur, Conspiracy , Himanta Biswa Sarma

रायपुर।छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मंगलवार को सूरजपुर जिले में भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली। जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। उन्होंने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत भैयाथान में परिवर्तन यात्रा की आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी अगर राम लला के दर्शन करने अयोध्या जाते हैं तो हम मान लेंगे कि वह हिंदू है। हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सनातन संस्कृति के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोबारा कमल खिलेगा, यहां भाजपा की सरकार बनेगी।

 

 

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन के एक मुख्यमंत्री के बेटे तमिलनाडु में सनातन धर्म की तुलना बीमारियों से करते हैं तो कांग्रेस के एक अन्य मुख्यमंत्री हिंदू धर्म को गंभीर बीमारी बताते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे कहते हैं कि हिंदू धर्म को दुनिया से खत्म हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म 5 हजार साल पहले से भारत में है। जब तक चांद और सूरज रहेगा, तब तक हिंदू धर्म रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे धर्म का सर्वनाश करने के लिए पूरे देश में षडयंत्र किया। बांग्लादेशियों के लिए देश की सीमाएं खोल दी गईं।असम में लाखों बांग्लादेशी बसे हुए हैं।छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या आने शुरू हुए हैं। एक बार जब रोहिंग्या आते हैं, तो फिर थमते नहीं हैं, बल्कि भरते जाते हैं।भूपेश बघेल जब से छत्तीसगढ़ के सीएम बने हैं, यहां रोहिंग्या का आना एक बड़ी समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश में हिंदू विरोधी माहौल बनाने की साजिश रच रहा है।

 

 

श्री सरमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोलते हैं कि वे गौ माता की पूजा करते हैं। वे बोलें कि हम हिंदू हैं और हिंदुओं के लिए समर्पित हैं। कांग्रेसी बाबर की राजनीति करते हैं। वे रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे। हमें रामराज्य बनाना है। यही भाजपा और कांग्रेस के बीच का अंतर है।उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रही सरकार की योजनाओं पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जो धान खरीदा जाता है, उसमें 2100 रुपये केंद्र की ओर से समर्थन मूल्य दिया जाता है, लेकिन सरकार लोगों को गुमराह कर 600 देकर वाहवाही बटोर लेती है। जबकि प्रदेश सरकार को इस योजना को भागीदारी की योजना बतानी चाहिए थी।लेकिन सरकार ऐसा नहीं करती है।

 

 

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जहां भी चुनाव होते हैं, कांग्रेस भूपेश बघेल को भेजती है। भूपेश बघेल असम के चुनाव में वहां एक माह रहे, हिमाचल प्रदेश में भी रहे। सरमा ने कहा कि कांग्रेस के साथियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से पैसा लाना होता है, इसलिए भूपेश बघेल को भेजा है।

 

 

परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से असम के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।उद्बोधन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्टेट में गवर्मेंट होने का फायदा राजनीति में मिलता है।चुनाव के डेट आने के बाद हर तरफ भाजपा ही भाजपा दिखाई देगा।उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई हिंदुत्व के बारे में बोलता है तो कांग्रेस उसे फ्रीडम ऑफ स्पीच करार दे देती है। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। हमारा मानना है कि किसी भी धर्म के बारे में टिप्पणी करना गलत है।कांग्रेस को अपनी पार्टी और गठबंधन के नेताओं से कहना चाहिए कि यह जो बयानबाजी हो रही है उसे बंद करें।आमसभा को नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम भाजपा की प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat 20 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.