Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
पूर्व सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस में हुए शामिल
bhopal, Former MP , joins Congress

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को भाजपा से आये करीब एक दर्जन कद्दावर नेताओं, पदाधिकारियों और उनके हजारों समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कमलनाथ ने नेताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराते हुये कहा कि आज आपके उत्साह और जोश को देखकर मुझे बहुत बल और विश्वास मिल रहा है।

 

 

कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आज सनातन धर्म की बात करती है, सनातन धर्म हम सभी का धर्म है। प्रदेश में मिलावट की बात की जाये तो बच्चों के मिड-डे मील में भी मिलावट है, शिवराज ने तो बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि शिवराज जी का तो केवल मुंह बहुत चलता है, लेकिन किसानों के लिए ना तो आंख चलती है और ना ही कान में कुछ सुनाई देता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस बार के चुनाव में केवल सच्चाई का साथ देंगे।

 

 

बालाघाट के भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, बुधनी के कद्दावर नेता राजेश पटेल, दिलीप सिंह प्रदेश अध्यक्ष लोकतान्त्रिक जनता दल (शरद यादव) सहित, 18 जनपद पंचायत सदस्य, 24 सरपंच, 41 पूर्व सरपंच, 2 जनपद पंचायत अध्यक्ष, 1 जिलापंचायत सदस्य, 4 भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और लगभग 850 भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ जी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सादस्यता ली। साथ ही आप पार्टी के पदाधिकारी अशरफ उल्ला खान, शिवराज सिंह चौहान के सलाहकार शिव चौबे के भतीजे बुधनी के सुमित चौबे, आशू बघेल, डॉ. भीम सिंह पटेल, चंद्र शेखर पटेल, प्रभात जोशी विदिशा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इसके अलावा 2000 समर्थकों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली।

भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ झूठ, फरेब और धोखे की राजनीति कर केवल वोट कबाड़कर सत्ता पर बने रहने की राजनीति की है, उसे जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार की भरमार है। महंगाई, बरोजगारी से जनता त्राहिमाह कर रही है।

MadhyaBharat 20 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.