Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद लगाई फांसी
ujjain,Young man hanged ,killing his wife

उज्जैन। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की रस्सी और दुपट्टे से गला घाेंटकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मृतक खिलौनों की दुकान लगाता था जिसके लिए उसने ब्याज पर कर्ज भी लिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीवाजीगंज पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट और रिश्तेदारों के बयान के बाद ही पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एसपी भी मौके पर पहुंचे है।

 

 

जानकारी अनुसार पूरा घटनाक्रम गढ़कालिका मार्ग पर जानकीनगर क्षेत्र का है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को एक मकान में चार लाशें होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसपी सचिन शर्मा, एएसपी, जीवाजीगंज टीआइ सहित पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा खोलने पर अंदर एक महिला और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े मिले जबकि एक पुरुष का शव फंदे पर लटका हुआ था। मृतकों की पहचान मनोज राठौर 40 वर्ष उसकी पत्नी ममता 35 वर्ष और 8 साल का पुत्र लक्की के साथ 6 साल की बेटी कनक के रुप में हुई हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक ने पहले पत्नी और बच्चों का रस्सी व दुपट्टे से गला घोंटने के बाद खुद फांसी लगा ली। आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर जांच के लिए एफएसएल अधिकारी को बुलाया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक मनोज जयसिंहपुरा में रहता था। कुछ माह पहले ही किराये से रहने के लिए गढ़कालिका मार्ग पर बने जानकी नगर आया था। वह खिलौनों की दुकान लगाता था जिसके लिए उसने ब्याज पर कर्ज भी लिया था। पीएम रिपोर्ट और रिश्तेदारों के बयान के बाद ही पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा।

MadhyaBharat 21 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.