Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
खजुराहो में जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की दो दिवसीय बैठक प्रारंभ
bhopal, Two-day meeting , G-20 Infrastructure Working Group

छतरपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में गुरुवार सुबह जी-20 समूह देशों के प्रतिनिधिमंडल की चौथी इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। फिलहाल बैठक का पहला सेशन चल रहा है, जिसमें जी-20 देशों के 54 प्रतिनिधि शामिल हैं।

पहले दिन की बैठक शुरू होने से पहले खजुराहो के होटल द ललित में डेलीगेट्स को भारत की प्राचीन योग विधा से परिचित कराने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा योग करवाया गया। इस मौके पर समूह देशों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्साहपूर्वक योगा सत्र में भाग लिया और योग के विभिन्न आसन के बारे में जाना। इसके बाद महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय बैठक का पहला सत्र शुरू हुआ। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच प्रतिनिधियों का राउंड टेबल डिस्कशन होगा और शाम को रेडिसन होटल में 7.00 बजे से रात 9:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज पर संवाद होगा।

इससे पहले जी-20 देशों की चौथी इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की बैठक में शामिल होने के लिए डेलीगेट्स बुधवार देर शाम दिल्ली से नियमित विमान द्वारा खजुराहो पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका तिलक लगाकर और माला पहनाकर बुंदेलखंड की पारंपरिक शैली से भव्य स्वागत किया गया। बुंदेली नर्तक कलाकारों के दल ने बधाई नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। डेलीगेट्स ने मनमोहक नृत्य का लुत्फ उठाया और ताली बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की।

MadhyaBharat 21 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.