Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कार्यकर्ता महाकुंभ में होंगे भाजपा के विराट स्वरूप से दर्शनः शिवराज सिंह चौहान
bhopal, , BJP in Mahakumbh, Shivraj Singh Chauhan

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जम्बूरी मैदान में जारी तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पंडाल, बैठक, स्वच्छता, पार्किंग, आवागमन, भोजन व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि प्रत्येक बिंदु की माइक्रो लेवल पर योजना बनाकर व्यवस्थाएं की जाएं तथा वर्षा की संभावना को देखते हुए गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाए।

 

 

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, हितानंद शर्मा, सुमित पचौरी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ भाजपा के विराट स्वरूप का दर्शन कराता हैं। जन आशीर्वाद यात्राओं में जनता का उत्साह बताता है कि विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जनादेश भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल के कार्यकर्ता अपने अनुभव और योग्यता के अनुसार बहुत बढ़िया व्यवस्था करते हैं, जिनकी क्षमता पर पार्टी को पूर्ण विश्वास है। पार्टी के कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों से अनेक समस्याओं का सामना उठाकर कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आ रहे हैं, जिनके स्वागत की व्यवस्था हम सभी को मिलकर करना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ के अवसर पर नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन होना चाहिए, क्योंकि माताएं, बहनें और बेटियां पार्टी के साथ हैं।

 

 

कार्यकर्ता महाकुंभ को आनंद और उत्साह के वातावरण में सफल बनाना: वीडी शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा निकाली जा रही पांचों जनआशीर्वाद यात्राओं को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश की विधानसभाओं में पहुंची यात्राओं में शामिल पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जनता ने आशीर्वाद प्रदान किया है। 25 सितम्बर को प्रदेश के प्रत्येक बूथ से लाखों पार्टी कार्यकर्ता अपार उत्साह और उमंग के साथ भोपाल पहुंचेंगे, जिन्हें एक सूत्र में पिरोने की जिम्मेदारी हमारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के 75 वर्षों में देश में पहली बार महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है और वहीं प्रदेश सरकार ने भी नगरीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बहनें प्रधानमंत्री मोदी का पार्टी के ध्वज के साथ अभिनंदन करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ को आनंद और उत्साह के वातावरण में सफल बनाना है। प्रदेश भर से भोपाल आने वाले कार्यकर्ताओं के स्वागत के साथ ही सभी सुविधाओं को ध्यान रखना हमारी प्रतिबद्धता है।

 

 

कार्यकर्ता महाकुंभ में बनेगा रिकॉर्ड: हितानंद

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि आप सभी अनुभवी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पूर्व में भी जन आशीर्वाद यात्राओं के साथ ही पार्टी के अनेक आयोजनों में अपने अनुभव एवं प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि जंबूरी मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होने वाला कार्यकर्ता महाकुंभ अपने आप में रिकॉर्ड बनाने वाला आयोजन है। पूर्व में भी पार्टी ऐसे सफल कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बल पर आयोजित किए हैं, यह महाकुंभ भी सफलता को प्राप्त हो, इस दिशा में हमें आगे बढ़ना है। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 22 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.