Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के किसानों और माता-बहनों से झूठ बोलकर चली गई: भाजपा
raipur, Priyanka Gandhi , Chhattisgarh, BJP

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ आईँ और झूठ परोस कर चली गईं। यहां आकर प्रदेश के किसान भाइयों और माता-बहनों से झूठ बोलकर चली गईं कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आकर धान खरीदने का श्रेय लेते हैं, मैं यूपी से आती हूं और उनसे पूछना चाहती हूं कि यदि मोदी की सरकार छत्तीसगढ़ का धान खरीद रही है, तो उत्तरप्रदेश के किसान अपना धान 1200 से 1400 रु में क्यों बेच रहे हैं? वहां पर तो बीजेपी की सरकार है।' शर्मा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा को मालूम ही नहीं है कि उत्तरप्रदेश की योगी सरकार किसानों से कितनी कीमत पर धान खरीद रही है?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने प्रियंका वाड्रा के आरोपों के जवाब में कहा कि योगी सरकार ने उप्र के किसानों के लिए धान खरीदी की नई नीति तय कर दी है। योगी सरकार ने प्रति क्विंटल 143 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब वहां के किसान भाइयों को बढ़ी हुई दर पर कामन धान 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। वहां के किसान भाइयों को मालूम है कि उनके धान की कितनी कीमत मिलेगी? शर्मा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ के किसानों को बताएँ कि उनकी भूपेश बघेल की सरकार किसानों से कितनी कीमत पर धान खरीदेगी, क्योंकि उनके कोई मंत्री 26 सौ रुपये बोल रहा है तो उनके प्रदेश अध्यक्ष 35 सौ से 4 हजार रुपये में खरीदने की बात कह रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ के किसान दुविधा में है कि उनके उपज की सही कीमत क्या है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि धान खरीदी में केंद्र सरकार का कोई रोल नहीं है, जबकि उन्हीं के मंत्री रवींद्र चौबे कहते हैं कि केंद्र सरकार किसानों के धान की लगातार कीमत बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर अर्थिक सहयोग नहीं देने की बात कहते हैं तो उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव केंद्र सरकार से भरपूर आर्थिक मदद मिलने की बात सार्वजनिक मंच से स्वीकार करते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने मुख्यमंत्री बघेल और प्रियंका वाड्रा को चुनौती देते हुए कहा कि धान खरीदी पर वे जो झूठ की दुकान खोलकर बैठे हैं, उसकी सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय पूल के चावल का कोटा इतना बढ़ा दिया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीद संभव है। अब तक मुख्यमंत्री कह रहे थे कि सारी खरीदी वे ही करते हैं। अब राज्य के नुकसान की बात कर रहे हैं। सत्य यह है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों का पूरा धान खरीदने के लिए कोटा बढ़ाया है। राज्य के बजट में तो धान खरीद के लिए कोई विशेष व्यवस्था ही नहीं है। कांग्रेस की राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के बारे में झूठ बोलने का सबसे बड़ा प्रमाण तो राज्य का बजट है। अगर राज्य अपनी योजना से धान खरीदेगी तो उसके बजट में पैसे का प्रावधान करना पड़ेगा। धान खरीदी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग करता है, 2022-23 के लिए इस विभाग का कुल बजट 5158 करोड़ रुपये है, ऐसे में धान खरीदने के लिए 21 हजार 828 करोड़ रुपये कहां से आयेंगे? यहां तक कि तीन अनुपूरक बजट को मिलाकर भी इतनी बड़ी राशि नहीं होती।

MadhyaBharat 22 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.