Since: 23-09-2009
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जवांगा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों मृतक प्रेमी जोड़ा 12वीं कक्षा में अध्ययनरत थे, जिसमें छात्र मंटू की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है, जबकि छात्रा नाबालिग है। जिनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, वहीं इनके परिवार इस प्रेम संबंध के खिलाफ थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोनों प्रेमी जोड़े घर से गायब हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने आस-पास खोजबीन की, लेकिन दोनों नहीं मिले। इसके बाद इनकी गुमशुदगी की सूचना गीदम पुलिस को दी गई। पतासाजी के दौरान पुलिस को शनिवार को जवांगा के जंगल में दोनों प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
गीदम थाना प्रभारी सलीम खाखा ने बताया कि दोनों मृतकों युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। परिवार दोनों के प्रेम संबंध के खिलाफ थे। इसलिए प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |