Since: 23-09-2009
रायपुर। कांग्रेस 2 अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सभी विधानसभा में एक साथ निकलेगी, जिसमें सभी विधायक व सीनियर लीडर शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को बताया कि कल हुई बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने छह प्रमुख समितियां की बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी शामिल हुई। कांग्रेस ने जहां 2 अक्टूबर को प्रदेश की सभी विधानसभाओं में भरोसा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है, वहीं चार अक्टूबर को कांकेर में प्रियंका गांधी की बड़ी आमसभा आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2 अक्टूबर से भरोसा यात्रा निकाला जायेगा। सभी विधानसभा में स्थानीय विधायक इसमें शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि 25 को बिलासपुर में राहुल गांधी आ रहे हैं। जिसमें आवास योजना के तहत राशि का वितरण होगा। वहीं बलौदाबाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष आयेंगे। अलग अलग न्याय योजना बेरोजगारी भत्ता की राशि दी जाएगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |