Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भोपाल की मध्य विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने दिखाई अपनी ताकत
bhopal, Aam Aadmi Party ,Central Assembly

भोपाल। भोपाल की मध्य विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑरा मॉल से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक विशाल वाहन रैली निकाली और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

ऑरा मॉल पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वाहनों के साथ एकजुट हुए और रैली रवाना हुई। डीजे के साथ वाहनों का लंबा काफिला धीरे-धीरे बोर्ड ऑफिस चौराहे की ओर बढ़ा। कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने लोगों को आम आदमी पार्टी की गारंटी के पर्चे भी बांटे और लोगों से समर्थन की अपील की।

 

आप की डॉक्टर विंग के उपाध्यक्ष केशव मालवीय की अगुवाई में निकली रैली का समापन बोर्ड ऑफिस चौराहे पर हुआ। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

 

केशव मालवीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस से परेशान हो चुके लोगों का अब आम आदमी पार्टी पर भरोसा बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को लोगों को भरपूर समर्थन मिलेगा और चुनाव में आप की जीत होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में दोनों ही पार्टियों ने कुछ भी नहीं किया लेकिन अब जनता विकास चाहती है। दिल्ली और पंजाब के विकास काम जनता के सामने हैं और अब लोगों को लग रहा है कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए एक मौका केजरीवाल को देना जरूरी है।

MadhyaBharat 24 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.