Since: 23-09-2009
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस भी चुनावी यात्रा के लिए तैयार है। कांग्रेस भी ‘भरोसा यात्रा’ निकालने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से होगी। यह यात्रा सभी विधानसभा में निकाली जाएगी। इसके लिए विधानसभा-वार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस की बैठक के बाद इस यात्रा पर फैसला लिया गया है। वहीं यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। हर विधानसभा से निकलने वाली यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |