Since: 23-09-2009
भोपाल। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के सातवें दिन आज नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा आज सेवड़ा दतिया पहुंची। जन आक्रोश यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी शिव भाटिया ने सालोन भांडेर विधानसभा जिला दतिया में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के दो लाख तक कर्जे माफ किये थे लेकिन भाजपा सरकार अब उनसे ब्याज सहित वसूल रही है और कर्ज न चुकाने की स्थिति में किसानों को जेल में ठूंस रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी अंतिम सांसे गिन रही है।
इंदरगढ़ में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया, देवाशीष जरारिया जन आक्रोश यात्रा के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दतिया के अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |