Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
जबलपुर में राजुल बिल्डर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
jabalpur,Income Tax Department, raids Rajul Builder

जबलपुर। आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह जबलपुर में राजुल बिल्डर के ठिकानों पर छापमार कार्रवाई की है। लम्बे समय से मिल रही आयकर चोरी की शिकायतों के मद्देनजर भोपाल से आई टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। बिल्डर दिलीप मेहता के घर, दफ्तर और उनके करीबियों के करीब 10 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग को लम्बे समय से सूचना मिल रही थी कि राजुल बिल्डर के मालिक दिलीप मेहता टैक्स चोरी और रिटर्न में गड़बड़ी कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भोपाल से आयकर विभाग की टीम जबलपुर पहुंची और एक रणनीति के तहत नर्मदा परिक्रमावासी बनकर रसल चौक स्थित राजुल बिल्डर के कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी। यहां आयकर अधिकारियों द्वारा तमाम दस्तावेजों की जांच की जा रही है। किसी की यह समझ में नहीं आया कि नर्मदा परिक्रमावासियों की कारें राजुल बिल्डर के आफिस में क्यों पहुंची है। फिलहाल, कार्रवाई जारी है।

MadhyaBharat 26 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.