Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेस दोबारा छत्तीसगढ़ में सरकार बना रही है - डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद
bejapur, Congress , Dr. Shrivella Prasad

बीजापुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रवार्ता में कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 75 सीटों के साथ दोबारा वापस सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद बीजापुर में काग्रेस के कार्यकर्ताओं, सामाजिक पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों से मिलकर बीजापुर विधानसभा सीट के टिकट दावेदारों की स्थिति का जायजा लिया। डॉ श्रीवेल्ला प्रसाद ने कहा कि मैं पिछले 20 दिनों से छत्तीसगढ़ का भ्रमण कर रहा हूं। छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार आ रही है। हम यहां से कांग्रेस के लीडर से ही नहीं बल्कि गांव और स्थानीय स्तर पर लोगों से बातचीत कर स्थिति को समझ रहे हैं। जिसके आधार पर हम कह रहे हैं कि हम दोबारा 75 से भी ज्यादा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सरकार बना रहे हैं।

डॉ श्रीवेल्ला प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा के 15 साल की कार्यकाल का अनुभव है। बीस साल पहले मैने इस इलाके को देखा था आज काफी बदलाव आ गया है। गांवों में लोग कह रहे हैं छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भोजन, और पारंपरिक खेल पर हम गर्व कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने यहां काफी कार्य किए हैं तथा कई योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण प्रदेश है। मोदी और उनके लोगों की निगाह यहां के खनिज संपदा और निजीकरण करने की है। भाजपा की मानसिकता निजीकरण और सब को बेच देना ही है।

भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी मैं ऑब्जर्वर रहा हूं। मोदी और अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपना ज्यादा समय और लगातार रोड शो करते रहे पर जनता ने कांग्रेस के पक्ष में परिणाम दिया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतिया उद्दे, किसान कल्याण बोर्ड सदस्य बसंत राव ताटी, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया सहित काग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे।

MadhyaBharat 29 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.