Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
ट्रेलर की चपेट में आने से कार सवार फिल्म कलाकार की मौत
bilaspur, Film artist dies ,trailer in car

बिलासपुर। जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार की मौत हो गई। छतीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी के साथ रायपुर से अपने गृहनगर बिलासपुर आ रहे थे। इसी दौरान सरगांव के पास उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर से चालक साइड की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे अनुपम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही उनकी पत्नी निकिता जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 10-3914 में रायपुर से अपने गृहनगर बिलासपुर आ रहे थे। सरगांव के पास उनकी कार को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर व कार एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान अभिनेता की कार ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि चालक साइड के कार के परखच्चे उड़ गए।

कार में बैठे अनुपम व उनकी पत्नी निकिता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर संजीवनी 108 एंबुलेंस ने आकर दोनों को सिम्स ले जाकर भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने देर रात अनुपम भार्गव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी निकिता के गंभीर स्थिति को देखते हुए शुक्रवार सुबह उन्हें अपोलो अस्पताल रिफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

MadhyaBharat 29 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.